फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनें त्योहारों की रौनक और बनाएं आपसी सौहार्द : सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। थाना परिसर में मंगलवार को सीओ निहारिका सेमवाल ने पीस कमेटी की बैठक ली। उन्होंने कहा कि त्योहारों की रौनक तभी बनी रहती है, जब समाज में शांति, भाईचारा और परस्पर विश्वास कायम रहता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपेक्षा की कि वे त्योहारों को उल्लास और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन


सीओ ने आगामी त्योहारों को शांति, प्रेम एवं आपसी सौहार्द से मनाने और पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की। कहा कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत बाजार क्षेत्रों में आवागमन व्यवस्था, पार्किंग के निर्धारित स्थान और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के उपायों को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।
सीओ ने व्यापारियों एवं नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। इस मौके पर तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, कोतवाल रमेश तनवार, ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल भोला, चंद्रमोहन बिष्ट, आशाराम, महेश चंद्र सिंह, पार्षद प्रमोद केष्टवाल, शशिकांत जोशी, भीम सिंह, श्रीधर प्रसाद बेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें