फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट न मिलने से खफा बीडीसी मेंबर, प्रमुखों ने की तालाबंदी

Thu, 30 Jun 2016 09:30 PM IST
दुगड्डा/नैनीडांडा/कोटद्वार।
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय दुगड्डा में प्रदर्शन करते पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायतों को बजट जारी करने और ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ योजना में बजट बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को बीडीसी सदस्यों और ब्लाक प्रमुखों ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हुए ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी की।
विज्ञापन


दुगड्डा, नैनीडांडा, यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, रिखणीखाल, बीरोंखाल, पोखड़ा समेत सभी ब्लाक मुख्यालयों पर बीडीसी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि उनका दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन बजट न मिलने से उन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
दुगड्डा के साझासैंण स्थित ब्लॉक मुख्यालय में एकत्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल की अगुवाई में तालाबंदी की गई। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, पूनम तिवारी, नीलम डंगलगांव, राजाराम अण्थवाल, दीपा देवी, रामेश्वरी देवी, कुलवंत सिंह, हरीश नेगी, हसरती बेगम, मंजू जखमोला, जानकी प्रसाद और सीमा लालपानी आदि थे।
विज्ञापन


पंचायत निधि 35 लाख करने की मांग
नैनीडांडा ब्लाक मुख्यालय में बीडीसी मेंबरों ने क्षेत्र पंचायत निधि बढ़ाने और चौदहवें वित्त की धनराशि को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर बीडीसी मेंबरों ने धरना-प्रदर्शन के साथ ही तालाबंदी की। बीडीसी मेंबर प्रदीप गुसाईं, गुड्डी देवी, चना देवी, धर्मवीर सिंह समेत कई सदस्यों ने बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र पंचायत निधि को 35 लाख करने, केंद्र सरकार द्वारा बंद कर दी गई 14वें वित्त की राशि को पुन: शुरू करने तथा प्रदेश प्रमुख संगठन की समस्त मांगों को पूरा करने की मांग की। बीडीसी सदस्यों का कहना है कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो भविष्य में उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

बीरोंखाल में प्रमुख कविता पोखरियाल की अगुवाई में बीडीसी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिले के अन्य ब्लाक मुख्यालयों में भी बीडीसी सदस्यों ने सांकेतिक तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें