फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार रही हिंडोलाखाल में बीडीसी बैठक

Thu, 18 May 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में पेयजल, विद्युत, मनरेगा, समाज कल्याण, सड़क और शिक्षा के मुद्दे छाए रहे। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के मौजूद न रहने पर जनप्रतिनिधियों ने हंगामा काटा। बाद में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के आश्वासन पर जनप्रतिनिधि शांत हुए।
विज्ञापन


विकासखंड देव प्रयाग की क्षेत्र पंचायत बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने जल निगम की आधी अधूरी पेयजल योजना हडीमकीधार व झंडीधार  को जल संस्थान को हस्तांतरित किए जाने के शासनादेश पर जमकर हंगामा काटा। योजना को हस्तांतरित करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। आक्रोश को देख विधायक कंडारी ने मामले पर पेयजल मंत्री से वार्ता का आश्वासन दिया, जिसके बाद जनप्रतिनिधि शांत हुए।

बैठक में पहले ब्लॉक प्रमुख और पूर्व विधायक गोविंद प्रसाद गैरोला की प्रतिमा स्थापित किए जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख जयपाल सिंह पंवार की ओर से क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी का स्वागत कर उनसे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन


बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के मौजूद न होने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों के बैठक में मौजूद न रहने से उनकी समस्याएं जस की तस बनी हैं। ग्राम प्रधान गुसाई जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि उनके गांव में विद्युत के 25 खंभे जर्जर हैं जबकि विभाग की ओर से मात्र तीन खंभे ही बदले गए। इससे गांव में दुर्घटना का खतरा बना है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजू रावत ने गांव के विद्यालयों के पास से गुजर रही विद्युत लाइनों को हटाने की मांग की। इस पर विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल ने बजट की कमी बताई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक कंडारी ने अधिकारियों से पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों और सूखे प्राकृतिक जल स्रोतों  की सूची उपलब्ध कराने को कहा। ग्राम प्रधान रजनीश तिवाड़ी ने लोनिवि द्वारा रौडधार-पौडीखाल सड़क के डामरीकरण में पंचुर गांव को छोड़ दिए जाने पर रोष जताया।

ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष भगवान सिंह, पूर्णानंद झिलडिय़ाल ने एक वर्ष से मनरेगा मजदूरों को भुगतान न किए जाने पर आक्रोश जताया।  इस मौके पर पूर्व प्रमुख मगन सिंह, सन्तोषी बिष्ट, राजेश्वर बडोनी, सुनील नेगी विजेंद्र नाथ ने राशन कार्ड और पात्र लोगों को समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन न मिलने के मुद्दे उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें