श्रीनगर (ब्यूरो)। खाखरा के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित मोबाइल टावर से चोर दो बैटरी सेट चुरा ले गए। विभागीय अधिकारियों ने इस संबंध में कोतवाली रुद्रप्रयाग में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीएसएनएल के एसडीओ हरेंद्र रावत ने बताया कि रात करीब ढाई खांखरा स्थित मोबाइल टावर ने काम करना बंद कर दिया। मंगलवार सुबह टावर की मरम्मत करने पहुंचे विभागीय कर्मियों ने देखा कि टावर से दो बैटरी सेट गायब हैं। एसडीओ ने बताया कि बैटरी चोरी होने के संबंध में कोतवाली रुद्रप्रयाग में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।