फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल : एक ही दिन में सात विशेषज्ञ चिकित्सक अवकाश पर

Mon, 23 Feb 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी प्रतीक्षा के बाद कई मरीज लौटे, कई को अन्य चिकित्सकों से लेना पड़ा उपचार
विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में चिकित्सकों के अवकाश पर होने से कई ओपीडी प्रभावित रहीं। कई मरीज लौट गए जबकि कई मरीजों को अन्य चिकित्सक से उपचार के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।
रविवार को अस्पताल में ओपीडी बंद होने से सोमवार सुबह काफी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। मरीज उस समय निराश हुए जब कई चिकित्सकों की ओपीडी उन्हें बंद मिलीं। चिकित्सक के आने पर ओपीडी खुलने की संभावना को देखते हुए कई मरीज इंतजार में खड़े रहे। जबकि कई बगैर उपचार के लौट गए। प्रतीक्षा में खड़े मरीजों को काफी देर परेशान होकर अन्य चिकित्सक से संपर्क कर प्राथमिक उपचार लेना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को सर्जन डॉ. सतीश कुमार के ऑपरेशन में होने और सर्जन डॉ. मयंक नौटियाल के अवकाश पर होने पर मरीजों को अस्पताल में कोई सर्जन नहीं मिला। फिजिशियन डॉ. जेसी ध्यानी एवं डॉ. दीपिका के अवकाश होने पर मरीजों को फिजिशियन भी नहीं मिले। बच्चों को लेकर अस्पताल आने वाले अभिभावकों को बाल रोग विशेष डॉ. हरेंद्र सिंह भी अवकाश पर मिले। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कुसुमा रावत की ओपीडी में काफी भीड़ रही।
अस्थि विशेषज्ञ डॉ. वीसी काला के अवकाश पर होने पर डॉ. अभिषेक जैन की ओपीडी पर काफी दबाव रहा। डॉ. रीता रमोला एवं डॉ. मुकेश भी अवकाश पर रहने से ओपीडी बंद रही। एक ही दिन में सात चिकित्सकों के अवकाश पर रहने से चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित रहीं और मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन


अब होली के बाद मिलेगी फिजिशियन डॉ. ध्यानी
बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जेसी ध्यानी दो मार्च तक सरकारी कार्य से बाहर जाने के कारण अस्पताल में उपलब्ध नहीं होंगे। वे अब होली के अवकाश के बाद ही मरीजों को उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें