फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल कोटद्वार : ओपीडी तीन दिन के लिए बंद, भटके मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। शुक्रवार को राम नवमी, शनिवार को विजय दशमी और अगले दिन रविवार होने के कारण बेस अस्पताल में तीन दिन के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक नहीं मिलने से मरीजों को भटकना पड़ा। केवल इमरजेंसी में एक चिकित्सक से मरीज चेकअप कराते रहे। यहां भीड़ अधिक होने से कई मरीज और उनके तीमारदार बगैर इलाज लौट गए। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि चिकित्सक ओपीडी में भले ही नहीं बैठे हैं, लेकिन आपात स्थिति के लिए उपलब्ध हैं। सरकारी छुट्टी के मौके पर अस्पताल के चिकित्सकों के अवकाश का मामला शासन स्तर पर लंबित है।

शुक्रवार सुबह राजकीय बेस अस्पताल निर्धारित समय पर खुला। रजिस्ट्रेशन, बिलिंग काउंटर, डिस्पेंसरी, लैब आदि खुले थे, लेकिन चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठे थे। यानी अस्पताल खुला भी था, और नहीं भी। अस्पताल आए कई मरीज चिकित्सक के नहीं मिलने पर लौट गए। कुछ मरीजों ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर संपर्क किया, तो उनका ओपीडी का पर्चा बनाकर उन्हें इमरजेंसी में चेकअप के लिए भेजा गया। ऐसे ही लैब से जांच के लिए बिलिंग काउंटर से बिल तो बने, लेकिन उपचार के लिए मरीज को इमरजेंसी वार्ड में ही जाना पड़ा। जिससे अस्पताल में सन्नाटा रहा और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


हल्दूखाता भाबर से आए एक मरीज जगदीश सिंह, सिगड्डी से आए मरीज निरंजन बिष्ट ने बताया कि वे काफी दूर से परेशानी झेलकर अस्पताल पहुंचे और यहां डॉक्टर उपलब्ध ही नहीं हुए। पत्नी को लेकर जांच और उपचार के लिए आए एक व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल में जांच तो हो रही है, लेकिन ओपीडी में चिकित्सक नहीं है, जिससे पत्नी को नहीं दिखा पाए। सागर बडोला ने बताया कि इमरजेंसी में मरीज दिखाने के लिए कोई पर्चा नहीं बनता है, लेकिन ओपीडी की तर्ज पर अस्पताल आए मरीजों का 20 रुपये का पर्चा बनाया गया।
विज्ञापन




अस्पताल के सभी काउंटर और वार्ड खुले हैं। अस्पताल में ऑपरेशन भी चल रहे हैं। सरकारी छुट्टी के चलते केवल चिकित्सक ही ओपीडी में नहीं बैठे हैं। आपात स्थिति के लिए वे फोन कॉल पर उपलब्ध हैं। बताया कि सरकारी छुट्टियों पर अस्पताल के चिकित्सकों के अवकाश का मामला शासन स्तर पर लंबित चल रहा है।



-डॉ. विजयेश भारद्वाज, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें