फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रस्तावित चुनाव टले

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन कोटद्वार के वार्षिक चुनाव के लिए 29 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान स्थगित कर दिया गया है। अब चुनाव की नई तिथि की घोषणा तीन मई के बाद सर्वसम्मति से घोषित की जाएगी। चुनाव के लिए हुए सभी नामांकन पत्र जांच में वैध मिले हैं। अब पांच पदों के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के साथ ही अब उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सजवाण और सहायक चुनाव अधिकारी अनुज भट्ट ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है। सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। कर्फ्यू के कारण अब 29 अप्रैल को चुनाव नहीं कराए जाएंगे। बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसमें भी सह सचिव पद पर एकल नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध चयन तय है। अध्यक्ष पद के लिए अजय पंत और आशुतोष देवरानी, उपाध्यक्ष पद के लिए शोभा बहुगुणा भंडारी और सुनील डोबरियाल और कोषाध्यक्ष पद पर हुकुम सिंह और रजनीश रावत के बीच सीधा मुकाबला है। सचिव पद के लिए अरविंद चौधरी, रश्मि चंदोला और पंकज चमोली के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें