फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेस अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बीते दिवस कोटद्वार में तीन और सतपुली क्षेत्र में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। कोरोना की अप्रैल माह में चली दूसरी लहर में कोटद्वार और आसपास के क्षेत्र में संक्रमण से मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र की एक महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे 26 अप्रैल को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया था। रेपिड एंटीजन कोरोना टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके बाद उसे कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दिन में उसकी मौत हो गई। उधर, सतपुुली निवासी एक महिला को 24 अप्रैल को तेज बुखार, खांसी और जुकाम होने पर बेस अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। आरटीपीसीआर सैंपल भेजने के साथ ही उसका रेपिड एंटिजन टेस्ट किया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव आई थीं। उसे भी कोरोना आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर उपचार शुरू कर दिया गया था। मंगलवार दिन में उसे अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। डॉक्टरों ने उसे ऑक्सीजन भी लगाया लेकिन करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। दोनों महिलाओं के शव कोरोना गाइडलाइन के तहत उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें