फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने हाथी के बच्चे को बनाया निवाला

Fri, 23 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ रामगंगा बांध परियोजना क्षेत्र के सैडिल बांध के इलाके में बाघ ने हाथी के दुधमुंहे बच्चे को निवाला बना लिया। इस पर हाथियों ने बांध क्षेत्र में उत्पात मचा रखा है। रामगंगा बांध क्षेत्र के सहायक सैडिल बांध के इलाके में बाघ और हाथियों की बहुलता है। बृहस्पतिवार की रात को सैडिल बांध के निकट हाथियों का एक झुंड अपने बच्चों के साथ चहलकदमी कर रहा था।
विज्ञापन


अचानक हाथी का एक बच्चा बाघ के सामने आ गया। बाघ ने उसे निवाला बना लिया। बच्चे के मारे जाने के बाद हाथी बिगड़ गए और चिंघाड़ने लगे। हाथियों ने जंगल व बांध क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। रेंज अधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि वन कर्मी जंगल में गश्त कर रहे हैं। बाघ अक्सर हाथियों के बच्चों का शिकार कर देता है। इस घटना से बांध क्षेत्र में ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

फायर स्टेशन के निकट बाघ दिखने से दहशत
कालागढ़ में सुरक्षा बैरियर 2/6 के आगे कार्यशाला मार्ग पर पुराने फायर स्टेशन के निकट एक साथ तीन बाघ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत मच गई। राहगीर मनोज, जगत सिंह व रामपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को जब वह वर्कशाप की ओर आ रहे थे, तभी सड़क में जंगलों से निकलकर तीन बाघ वहां पहुंच गए। बाघ देखकर वे घबरा गए और पीछे की ओर लौट गए। बाघों के जंगल की ओर जाने के बाद ही वह आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें