फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाएं जुटाने को 6 करोड़ मंजूर

Fri, 23 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
money shimla
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न विभागों में सुविधाएं जुटाने के लिए धनराशि स्वीकृत की है। विभागों को 30 नवंबर तक उपकरण और पुस्तकें खरीदकर विवि प्रशासन के पास बिल जमा कराने होंगे। इसके बाद उन बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन ने वर्ष 2016-17 प्लान के लिए साढे छह करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि उक्त धनराशि पौड़ी, टिहरी व बिड़ला परिसरों के सभी विभागों के लिए स्वीकृत की गई है, जिसके तहत विभाग पुस्तकों, उपकरणों की खरीद के अलावा अन्य सुविधाएं जुटाएंगे।

उपकरणों के लिए चार करोड़ 59 लाख व पुस्तकों के लिए 2 करोड़ 3 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने बताया कि विभागों को 30 नवंबर तक उपकरणों व पुस्तकों के खरीद के बिल विवि प्रशासन को देने होंगे।
विज्ञापन


हर विभाग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए धनराशि स्वीकृत की गई है। जल्द ही अब छात्रों को विभागों में पूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विभागों को धनराशि स्वीकृत किए जाने पर छात्रों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें