उत्तराखंड पुलिस की ओर से बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति के तहत कोटद्वार ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने शहर में रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ लोगों को जागरूक किया।
मंगलवार को आर्य कन्या इंटर कालेज से शुरू होकर रैली लालबत्ती चौक, पटेलमार्ग, तहसील चौराहा, बदरीनाथ मार्ग होते हुए झंडाचौक पहुंची। इस अवसर पर आर्यकन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रेनू नेगी, शिक्षक अल्का बिष्ट, हेमा अग्रवाल ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के उपनिरीक्षक रणवीर चंद्र, एसआई सुनील पंवार, नरेश नौटियाल, मुकेश कुमार, संतोष सिंह रेशमा, गजेंद्र कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।