फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए अंबेडकर गांव में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
उन्नत अभियान समिति के तहत अंबेडकर गांव में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाबर के लोकमणिपुर वार्ड में उन्नत अभियान समिति के तहत राजकीय महाविद्यालय,कोटद्वार भाबर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का शुुुुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीके अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में छात्र-छात्राएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, पॉलीथीन उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण आदि के स्लोगन की तख्तियां लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए उन्नत भारत अभियान समिति द्वारा गोद लिये गये अंबेडकर गांव में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। वक्ताओं ने कार्यक्रम में लोगों से घरों के आस-पास स्वच्छता, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और पॉलिथीन उन्मूलन में भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी मेंबर विजयपाल मेहरा, राजकुमारी, सीमा, डॉ गीता रावत शाह, डॉ कपिल, डॉ संदीप कुमार, डॉ अनुराग शर्मा, मानवेंद्र सिंह नेगी, राजेश डबराल, सुमन नेगी, सन्नी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें