कोटद्वार। प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था ने पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और श्रम विभाग के साथ शहर में बाल मजदूरी और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों से काम कराने और भीख मंगवाने को अपराध बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
संस्था से जुडे़ छात्र-छात्राओं ने शहर के आम पड़ाव, झंडाचौक, लकड़ी पड़ाव और झूलाबस्ती में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि छोटे बच्चों से कतई नौकरी न करवाएं। भीख मंगवाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामले सामने आने पर इसकी जानकारी प्रशासन को दे। प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया के अध्यक्ष अमित सेमुअल ने बताया कि पौड़ी पुलिस प्रशासन की ओर से बाल मजदूरी, नशा और इससे जुडे़ कारोबार को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि किसी भी तरह के अपराध को रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। तभी अपराधमुक्त उत्तराखंड बनाया जा सकता है। इस मौके पर एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक सुमनलता, विद्या मेहता, शालिनी सिंह, मीनाक्षी कश्यप, रोहित पंवार, सुशीला चार्ल्स आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो समाचार