फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर एटीएम नंबर पूछ खाते से उड़ाए 22 हजार

Tue, 22 Nov 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गोविंद नगर निवासी एक महिला से फोन पर एटीएम नंबर पूछकर उसके खाते से 22 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी बताया और आजकल सभी लोगों के एटीएम नंबरों को रिन्यू करने की बात कही। महिला को अपने साथ हुई ठगी का पता तब चला, जब उसके नंबर पर पैसे निकलने का मैसेज आया।   
विज्ञापन

गोविंद नगर निवासी संगीता गुप्ता पत्नी विकास गुप्ता ने बताया कि 19 नवंबर को उसके नंबर पर एक फोन आया। इसमें एक व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम राहुल गुप्ता है और वह दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय से बोल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से देश के ढाई लाख लोगों का एटीएम नंबर रिन्यू करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद उसने महिला से उसके स्टेट बैंक खाते का एटीएम नंबर पूछा। महिला ने बताया कि उसका स्टेट बैंक में नहीं ओरिएंटल बैंक में खाता है और उसका एटीएम ठीक से काम कर रहा है। उसे एटीएम रिन्यू करवाने की आवश्यकता नहीं है। इस पर व्यक्ति ने उसे एटीएम चेक करने को कहा, जब महिला ने देवी रोड स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो उसके खाते से पैसे नहीं निकले। कुछ देर बाद व्यक्ति का फिर से फोन आया। इस पर भरोसा करते हुए महिला ने उसे अपना एटीएम कार्ड नंबर बता दिया। 20 नवंबर शाम करीब चार बजे महिला के फोन पर पांच हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसी दिन शाम करीब सात बजे महिला के फोन पर 1500 रुपये निकलने का दूसरा मैसेज आया। इस बारे में जब उसने अपने बच्चों को बताया तो उन्हें ठगी का पता चल गया। रात्रि करीब 11 बजे महिला के फोन पर 11 हजार पांच सौ और कुछ देर बाद चार हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद महिला ने आनलाइन अपना एटीएम बंद करवाया। हालांकि महिला ने इस संबंध में पुलिस के पास तहरीर दर्ज नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें