फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड कलाकारों संग झूमा श्रीनगर

Mon, 21 Nov 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर मेले में स्टार नाइट कार्यक्रम में प्रस्तुति देती रुपाली जग्गा फाईनलिस्ट सारेगामापा 2016 - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
बॉलीवुड कलाकारों संग बैकुंठ चतुर्दशी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में युवाओं ने जमकर मौज, मस्ती और धमाल मचाया। सचिन वाल्मिकी, रुपाली जग्गा के गीतों ने जहां दर्शकों को झूमाया वहीं हास्य कलाकार जिम्मी मोजेस लीवर ने लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन


सोमवार को सारेगामापा 2016 के उपविजेता सचिन वाल्मिकी के, तेरे बिन अब रह नही सकत... तेरे बिना क्या वजूद मेरा.. तेरे नाम तो लिख दी मेरी जिंदगी मेरे हम दम... पर युवा देर रात तक नाचते रहे।  सचिन ने पांडाल में मौजूद सभी आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए पुराने सदाबहार गाने भी गाए, जिस पर उन्हें दर्शकों से खूब वाहवाही मिली। वहीं सारेगामापा 2016 की फाइनलिस्ट रुपाली जग्गा ने लंदन ठुमकता.. और मय्या-मय्या गुलाबी तारे.. गाने पर युवाओं को नाचने पर मजबूर किया।

रुपाली के पॉप गानों पर युवक जमकर नाचे। इसके अलावा डांस इंडिया डांस वर्ष 2015 की विनर प्रोनीता ने अफगान जलेबी...सहित कई फिल्मी गानों पर शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर आनंद किया। वहीं हास्य कलाकार जिम्मी मोजेस लीवर ने गीत संगीत के बीच दर्शकों को हंसी से लोटपोट किया। उधर  मस्ती मौज में झूमते युवाओं को नियंत्रित करने में पुलिस बल को खासी मशक्कत करनी पड़ी। एनसीसी कैडेट्स ने व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें