फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बीईओ पाबौ की पहल पर आधुनिक सुविधाओं संग हुई संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाबौ। जनपद पौड़ी के पाबौ विकासखंड में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता इस बार खास रही। पहली बार कबड्डी और ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं आधुनिक तकनीक और उपकरणों के साथ आयोजित की गईं। कबड्डी के लिए हाईटेक मैट और ऊंची कूद के लिए आधुनिक गड्ढा व सेट उपलब्ध कराए गए। यह पहल खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान के नेतृत्व में सीमित संसाधनों के बावजूद संभव हो पाई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मैदानी इलाकों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह प्रयास किया गया है।इस आयोजन में लगभग 1.30 लाख की लागत से कबड्डी मैट खरीदी गई। जबकि 35 हजार की लागत से ऊंची कूद के लिए आधुनिक गड्ढा और उपकरण तैयार किए गए। इसके साथ ही कबड्डी खेलने की मेट में उससे संबंधित जूते का ही प्रयोग किया जा सकता है। जिसको देखते हुए 56 जोड़ी जूते अलग-अलग वर्गों के लिए भी सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए। जिससे वे और बेहतर ढंग से कबड्डी की मेट में अपना हुनर दिखा सके। इन सुविधाओं से बच्चों को खेल का बेहतर माहौल और व्यावहारिक अनुभव मिला। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने बताया कि ऐसा आधुनिक ट्रैक उन्होंने पहले केवल टीवी पर देखा था, लेकिन अब खुद उस पर खेलकर बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन




खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान ने बताया कि ग्रामीण अंचल के बच्चों में अपार प्रतिभा है, जिसे निखारने के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं जरूरी हैं। उनका प्रयास है कि भविष्य में और ब्लॉक भी इस पहल को अपनाएं ताकि बच्चों को जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के अवसर मिल सकें। यह आयोजन ग्रामीण खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें