फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिकायत की पुष्टि के लिए खुद मौका मुआयना करने पहुंचीं विस अध्यक्ष

Mon, 22 Jun 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की भूमि पर अवैध खनन की मिल रही थी शिकायत
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने प्रशासन को दिए निर्देश
कोटद्वार। मेडिकल कॉलेज की भूमि पर अवैध खनन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष/कोटद्वार विधायक ने स्वयं देर रात मौका मुआयना किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को खनन कतई नहीं होने देने के कड़े निर्देश दिए।
सोमवार देर रात करीब साढ़े दस बजे कोटद्वार भाबर के कलालघाटी में मेडिकल कॉलेज की भूमि पर पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मौका मुआयना किया। मौके पर खनन होता नहीं मिलने पर उन्होंने जिला एवं तहसील प्रशासन के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में मेडिकल कॉलेज भूमि व आसपास खनन नहीं होने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने स्पष्ट किया कि कोटद्वार के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने और अवैध खनन की किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोटद्वार के विकास में किसी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें