फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एक पखवाड़े तक ठप रहा पटियाला की बस का संचालन

Mon, 22 Jun 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एकल बस होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

परिवहन निगम को हुआ लाखों का नुकसान
कोटद्वार। कोटद्वार डिपो की पटियाला के लिए संचालित रोडवेज बस का संचालन जून में गड़बड़ाया रहा। नियमित रूप से बस संचालित नहीं होने से जहां यात्री परेशान रहे वहीं परिवहन निगम को लाखों का नुकसान हुआ।
कोटद्वार से रोजाना सुबह 10:30 बजे पटियाला के लिए बस संचालित होती है। इस रूट पर एकल बस का ही संचालन होने से तड़के वापस कोटद्वार लौटने पर फिर से इसी बस को पटियाला के लिए रवाना किया जाता है। एक जून से अब तक इस बस संचालन 15 दिन से अधिक समय तक प्रभावित रहा। एक से तीन जून तक पटियाला गई बस का चार, पांच व छह जून को ब्रेकडाउन रहा। इसके बाद केवल सात जून को ही बस रूट पर गई और फिर लगातार 20 जून तक बस का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन

कोटद्वार से सटे यूपी रोडवेज परिवहन निगम की बस पटियाला रूट पर नहीं जाने से कोटद्वार डिपो की बस सेवा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस रूट पर नजीबाबाद से सीधी ट्रेन भी नहीं होने के कारण लोग कोटद्वार डिपो की बस पर ही निर्भर हैं लेकिन कोटद्वार डिपो से इस बस का निर्बाध रूप से संचालन नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, प्रत्येक फेरे पर औसतन 20 हजार और उससे अधिक आय अर्जित करने वाली रोडवेज बस के एक पखवाड़े से अधिक समय तक संचालित नहीं होने से उत्तराखंड परिवहन निगम को लाखों रुपये की क्षति पहुंची। अब रविवार से फिर से बस को पटियाला भेजना शुरू किया गया है। दो दिन से बस संचालित होने से कोटद्वार, बड़िया एवं नजीबाबाद के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें