फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मानदेय वृद्धि के लिए आशाओं की प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू

Wed, 11 Nov 2026 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में धरना देंगी आशा कार्यकर्ता, 18 से 20 नवंबर तक सचिवालय में प्रस्तावित महापड़ाव में होंगी शामिल
विज्ञापन

कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन ने बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 18 से 20 नवंबर तक राज्य सचिवालय में प्रस्तावित महापड़ाव में भी भाग लेंगी।
दुगड्डा ब्लॉक अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने बताया कि यूनियन ने नौ नवंबर को स्वास्थ्य महानिदेशक को नोटिस भेजकर आंदोलन की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि तीन मार्च 2024 को मुख्यमंत्री ने आशाओं के प्रतिनिधिमंडल को मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए हाईपावर कमेटी भी गठित की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कई बार आंदोलन करने के बावजूद मांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन की प्रमुख मांगों में तीन हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय और 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि की वृद्धि, 42 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन, पीएफ और ईएसआई की सुविधा शामिल हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर पेंशन, पांच लाख रुपये की एकमुश्त सहायता और स्वास्थ्य केंद्रों में आशा घर बनाने की मांग भी उठाई गई है। यूनियन ने आशाओं को कर्मचारी घोषित कर सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने और श्रमिक सम्मेलन के 46वें अधिवेशन की सिफारिशें लागू करने की मांग की है। प्रभा चौधरी ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें