कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार की बैठक में सात कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया गया। आगामी 22 नवंबर को सुबह 10 बजे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सात कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।
संयोजक कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिषद की ओर से सभी वर-वधुओं को गृहस्थी के लिए आवश्यक जीवनोपयोगी वस्तुएं भेंट की जाएंगी। विवाह समारोह का पूरा खर्च परिषद स्वयं वहन करेगी। कैलाश चंद्र अग्रवाल संयोजक और राजेंद्र जखमोला सह संयोजक बनाए गए हैं। अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सामूहिक कन्या विवाह पुनीत कार्य है।
उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से इस आयोजन में सहयोग और अंशदान करने की अपील की। सचिव प्रदीप अग्रवाल के संचालन में हुई बैठक में राजदीप माहेश्वरी, राकेश मित्तल, बीना मित्तल, गोपाल बंसल, गोपाल कुकरेती, मनोज नैथानी, सेवकराम मानुजा, दीपक कपटियाल, मीनाक्षी शर्मा, शीला कुकरेती, श्रीकृष्ण सिंघानिया, राकेश वर्मा सहित परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद