फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
राज्य सरकार के खिलाफ कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन करते आशा कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम 21 हजार रुपये वेतन देने समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा के नेतृत्व मेेें कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर आशाओं को अपना समर्थन दिया। स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने तहसील में पहुंचकर आशाओं को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं की जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। इस दौरान यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी, उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, नीलम कुकरेती, मुन्नी नयाल, सुमित्रा भट्ट, मेेेघा असवाल, अंजू देवी, रोशनी जदली, सुनीता रावत और आशा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें