फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कालेज के नाम कबड्डी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से आयोजित चार दिवसीय अंडर 19 अंतर विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। मंगलवार को शिशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में सीओ अनिल कुमार जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की अपील की।
विज्ञापन

स्टेडियम में आयोजित बालिका वर्ग की कबड्डी का पहला मैच जीआईसी कोटड़ीढाग और बलूनी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें बलूनी स्कूल ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम और आर्य कन्या इंटर कालेज के बीच हुआ। जिसमें आर्य कन्या ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में आर्य कन्या इंटर कालेज ने एक तरफा मुकाबले में 17-06 से कबड्डी का खिताब अपने नाम किया। बालिका वॉलीबाल के पहले मैच में टीसीजी ने पैराडाईज स्कूल को हराया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने बलूनी स्कूल को हराया। तीसरे मैच में ब्लूमिंग वेल स्कूल ने जीआईसी कोटड़ीढाग को हराकर जीत दर्ज की। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रभु मेहतो ने प्रथम, गौरव कुमार ने द्वितीय और आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में निशा रावत ने पहला, कांति जुयाल ने दूसरा और तनुजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मुस्कान रावत, निधि, विनिता ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, शिवम रावत, धीरेंद्र कंडारी, वरुण भट्ट, मनोज नेगी, माधुरी, डबल सिंह रावत, सुरेश सिंह, मान सिंह थापा, विनोद रावत, विरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें