फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा

Mon, 26 Sep 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
Scatter skills incinerate - फोटो : amarujala
विज्ञापन
स्टूडेंट क्रियेटिव क्लब की ओर से आयोजित कराए जा रहे कैंपस प्रिंसेस कार्यक्रम के प्रोमो में स्थानीय प्रतिभाओं ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। कलाकारों ने डांस, गायन और वाद्य यंत्रों के माध्यम से अपनी कला का परिचय दिया।
विज्ञापन


आगामी आठ और नौ अक्तूबर को गढ़वाल विवि के चौरास स्थित प्रेक्षागृह में स्टूडेंट क्रियेटिव क्लब की ओर से कैंपस प्रिसेंस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 29 और 30 सितंबर को छात्राओं के चयन के लिए ऑडीशन होना है। ऑडीशन के प्रचार प्रसार के लिए क्लब ने गोला पार्क में कार्यक्रम प्रोमोशन किया।

कार्यक्रम में श्रेष्ठ और संस्कार ने माउथ आर्गन और तबले की धुन में जुगलबंदी की। नितिन बर्त्वाल ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। जबकि अनामिका जोशी, रविता बिष्ट और राहुल सती ने सोलो सांग प्रस्तुत किए। इसके अलावा एकता, अभिनय बिष्ट,  धनंजय नौटियाल, शालिनी पंत, श्रद्धा पांडेय और इशका पाल ने भी नृत्य, गायन, वाद्य यंत्रों पर अपनी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


इवेंट हेड कल्पेश्वर चौधरी न बताया कि कैंपस प्रिसेंस इवेंट में ग्रुप डांस, डांस बेटल, सोलो डांस, माडलिंग, मोनो एक्ट, सिगिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को अलग-अलग खिताब से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 29 सितंबर को  बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल और 30 सितंबर को मॉस कॉम के सेमीनार हॉल में ऑडीशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें