फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोर्ट में तारीख पर आया था, स्मैक के साथ गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने 172.8 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक मुकदमे की तारीख पर बरेली से कोटद्वार कोर्ट में आया था। दीपावली पर अधिक मुनाफा कमाने की फिराक में वह स्मैक लेकर पौड़ी जा रहा था।
विज्ञापन

दीपावली एवं अन्य त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एएसपी चंद्रमोहन सिंह एवं सीओ निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि बुधवार को बीईएल रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 172.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित निवासी सहमत गंज, थाना बारादरी, बरेली, उत्तर प्रदेश बताया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि दीपावली पर स्मैक की पुड़िया स्कूल-कॉलेज के बच्चों और कामगारों को बेचकर अधिक मुनाफा कमाने के लिए वह स्मैक लेकर पौड़ी जा रहा था। कोटद्वार कोर्ट में मुकदमे की तारीख की वजह से वह कोटद्वार में रुका था। कोतवाल ने बताया कि जब्त की गई स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। वहीं, गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें