फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पर जानलेवा हमले का आरोपी दबोचा

Thu, 21 Jul 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के व्यापारी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी हमलावर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रास मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


व्यापारी जितेंद्र गर्ग पर जानलेवा हमले के बाद हरकत में आई पुलिस ने हमला आरोपी काशीरामपुर निवासी मुकेेश सिंह को बुधवार देर रात हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उससे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हमलावर व्यापारी के होटल के पास एक मेडिकल स्टोर में नौकरी करता है। किसी बात पर डेढ़ महीने पहले मनमुटाव हुआ था। तब से वह व्यापारी से नाराज चल रहा था।

हमले में घायल व्यापारी के सिर पर पांच टांके आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घायल व्यापारी को छुट्टी दे दी गई है। बाजार चौकी इंचार्ज सुुनील रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, जिसे मारपीट की धाराओं में दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


समझौता करने का हो रहा प्रयास
हमलावर को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद से ही उसके परिजनों संग काशीरामपुर के जनप्रतिनिधि मामले में समझौता कराने के लिए प्रयास करने लगे। पुलिस ने बताया कि हमलावर को केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। देर शाम मुकेश सिंह को उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया गया। परिजनों ने मुकेश सिंह को मानसिक रुप से परेशान बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई न करने का आग्रह पुलिस से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें