वन निगम कर्मचारी संगठन ने कोविड-19 को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार कार्यालय और डिपो को सैनिटाइज करने और कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
प्रभागीय शाखा विपणन प्रभाग कोटद्वार के अध्यक्ष दलबीर सिंह रावत और प्रभागीय मंत्री अशोक कुमार ने प्रभागीय विक्रय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि कोविड-19 को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी कर कार्यालयों को प्रतिदिन सैनिटाइज करने एवं कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर, मास्क और पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अब तक कार्यालय और डिपो में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की।