फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से एक साथ उठी मां-बाप और बेटे की अर्थी तो रो पड़े लोग

Mon, 13 Jun 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत सराफा दंपति और उनके बेटे का सोमवार को गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक सराफा व्यापारी राजेश आंनद के छोटे भाई सुनील आनंद ने उनकी चिताओं को मुखाग्नि दी। सोमवार सुबह जब उनके गोविंदनगर स्थित घर से एक साथ तीन अर्थियां उठी तो लोग रो पड़े। शोक में कोटद्वार के व्यापारियों ने आधे दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन


रविवार को कोटद्वार से दिल्ली जाते वक्त नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर सराफा व्यापारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में व्यापारी राजेश आनंद, उनकी पत्नी  लक्ष्मी आनंद और उनके इकलौते बेटे मोहित आनंद की मौत हो गई थी।

बिजनौर में पोस्टमार्टम के बाद रविवार रात को ही तीनों शव उनके गोविंदनगर स्थित आवास पर लाए गए थे। पूरी रात परिजन, नाते-रिश्तेदार रोते बिलखते रहे। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तीनों की अर्थियां गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम के लिए चली तो लोग नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए शव यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन


मुक्तिधाम में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सेवकराम मानूजा, नगर अध्यक्ष राकेश गर्ग, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, लक्ष्मीनारायण चावला, दिनेश एलाबादी, रवींद्र फूल समेत शहर के सैकड़ों व्यापारियों ने सराफा दंपति और उनके बटे को श्रद्धांजलि दी। राजेश आनंद के ऱिश्तेदार जितेंद्र भोला ने बताया कि कार हादसे में घायल मोनिका का नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह अभी सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें