कोटद्वार के गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली में दौड़ के लिए तैयार ट्रैक।
- फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।। 20 दिसंबर को सुबह पांच बजे से काशीरामपुर तल्ला से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि गबर सिंह कैंप में दौड़ का ट्रैक बनाने, कैंप के बाहर इंट्री प्वांट पर बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति, शौचालय आदि की व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा भर्ती में पारदर्शिता अपनाने के लिए सभी भर्ती प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सर्दी को देखते हुए भर्ती के लिए इंट्री रात एक बजे के स्थान पर सुबह पांच बजे कर दिया गया है। इस बार भर्ती के लिए प्रदेशभर से 46000 युवाओं ने आवेदन किया है। भर्ती में कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात बरता जाएगा। बिना कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट के किसी भी युवा को भर्ती मैदान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से 20 दिसंबर सुबह पांच बजे काशीरामपुर स्थित इंट्री प्वाइंट पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने युवाओं से भर्ती कराने का दावा करने और एवज में पैसा मांगने वाले दलालों से सावधान रहने और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
.
आज उत्तरकाशी जिले की इन तहसील क्षेत्र की होगी भर्ती
20 दिसंबर को उत्तरकाशी जिले की पुरोला, मोरी, राजगड़ी, डूंडा, चिन्याली सौड़, भटवाड़ी और बड़कोट तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती सुबह पांच बजे से शुरू होग्री।