आयोजित लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (लोसा) की ओर से आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आर्मी पब्लिक स्कूल को शहर के ‘बेस्ट स्कूल’ का अवार्ड प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीआरआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर हरमीत सेठी ने किया। उन्होंने प्रधानाचार्य विजेंद्र सुंद्रियाल को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में भी ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग, विद्यालय की नेतृत्व क्षमता, शैक्षिक गतिविधियां, पाठ्य सहगामी क्रियाएं, खेल क्रियाएं और विद्यालय की बेहतरीन सुविधाएं इस अवार्ड का प्रमुख आधार बनी।