फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी से बुझा रहे प्यास

Mon, 12 Sep 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी, चौंरखाल व कोला गांव के लोगों के लिए फिर से पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। इन गांवों में न तो नियमित पेयजल सप्लाई है और न ही प्राकृतिक स्रोत। बारिश का पानी इकट्ठा कर वे अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन


पोखरी कोला गांव के लिए 18 वर्ष पूर्व जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइन व टैंक का निर्माण किया गया था, लेकिन यह टैंक ग्राम गोठिंडा में बनवाया गया। शरारती तत्व आए दिन टैंक के साथ छेड़खानी करते रहते हैं। इस कारण इन तीनों गांवों की पेयजल लाइन अक्सर क्षतिग्रस्त रहती है। महीने में एक आध बार ही पानी गांव पहुंच पाता है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में इन गांवों की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि अब विभाग नए पेयजल टैंक का निर्माण कराने जा रहा है। उनकी मांग है कि इस टैंक को गांव की सीमा के भीतर ही बनाया जाए ताकि रखरखाव का काम उनके हाथों में रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रामीणों ने अपने गांव की विद्युत व्यवस्था भी दुरुस्त करने की मांग की है। उनके अनुसार गांव में बिजली भी हफ्तों तक गायब रहती है। जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में प्रेमलाल, पूर्णचंद्र, विकास चंद, विद्यावती देवी, सुलोचना देवी, कमला देवी, कस्तूरी देवी, उत्तरा देवी, गोदांबरी देवी, सुरेशी देवी, लक्ष्मी देवी, विद्या देवी, शाकंभरी देवी, अरुणा देवी, दिक्का देवी व सविता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें