फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धकुंभ के लिए बजट नहीं मिलने पर जताया आक्रोश

Fri, 15 Jan 2016 06:44 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकृति पर्यावरण संस्था ने अर्द्धकुंभ के लिए केंद्र सरकार की ओर से बजट नहीं देने पर नाराजगी जताई। कुंभ मेला क्षेत्र घोषित होने के बावजूद देवप्रयाग में काम नहीं होने और राजकीय मेडिकल कालेज में वित्तीय अनियमितताओं पर उन्हाेंने आक्रोश जताया है।  
विज्ञापन

यहां संस्था के कार्यालय में हुई बैठक में महिलाओं ने अर्द्धकुंभ मेले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने देवप्रयाग को कुंभ मेला क्षेत्र घोषित तो किया है, लेकिन हरिद्वार के अलावा अर्द्धकुंभ की हलचल और कहीं नहीं सुनाई दे रही है। देवप्रयाग में तो एक भी काम नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कुंभ के मौके पर केंद्र सरकार हमेशा से राज्य को बजट देती आई है, लेकिन इस बार एक भी रुपया नहीं दिया गया।
महिलाओं ने कहा कि मेडिकल कालेज भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद मरीजों को रेफर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मशीन, उपकरण, फर्नीचर और दवाई खरीद पर अधिकारियों का कंपनियों से कमीशन फिक्स है। ठीक से जांच होने पर कई घोटालों से पर्दा हट जाएगा। बैठक में संस्था की संरक्षक बीना चौधरी, अध्यक्ष अरुणा राणा, निशा तोमर, गायत्री, शकुंतला नेगी, शबाना कुरैशी, रानी मेवाड़, कामना पुरी, उषा मेहरा और रानी चौहान आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें