फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए करें आवेदन

Fri, 14 Oct 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : demo
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में रिक्त बीएड की सीटों में प्रवेश के लिए विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्रों को एक और मौका दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 से 17 अक्टूबर तक संबंधित परिसरों के विभागों में पंजीकरण करा सकते हैं। 
विज्ञापन


गढ़वाल विवि ने बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विगत 12 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी, जिसमें करीब 12 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम जुलाई माह में घोषित किया गया था। गढ़वाल विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि तीनों परिसरों के विभिन्न वर्गों की बीएड की 28 सीटें रिक्त हैं।

बिड़ला परिसर में 11, टिहरी में 14 व पौड़ी में 02 (स्ववित्त पोषित) सीटें शामिल हैं।  पंजीकृत अभ्यर्थियों को रिक्त स्थानों के सापेक्ष वरीयता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया 18, 19 व 20 अक्टूबर को संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें