फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वनाग्नि रोकथाम के लिए की जनसहयोग की अपील

Sat, 07 Mar 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेन रेंज की ओर से जयहरीखाल ब्लाॅक के ग्राम गजवाड़ में हुई विचार गोष्ठी
विज्ञापन

कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग की प्लेन रेंज की ओर से जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गजवाड़ स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में वनाग्नि रोकथाम पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी में श्री गुरु गोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण एवं संवर्धन समिति के अध्यक्ष आरपी पंत ने कहा कि वनाग्नि की विभीषिका से बचाव के लिए जनजागरूकता जरूरी है। स्थानीय जनता की सहभागिता के बिना वनाग्नि पर नियंत्रण पाना असंभव है। प्लेन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमोल इष्टवाल ने स्थानीय जनता से वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में वन विभाग को सहयोग प्रदान करने, वनाग्नि की घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को देने व सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति के सचिव रमेश घिल्डियाल ने आश्वस्त किया कि वनाग्नि की घटना होने पर स्थानीय जनता द्वारा वन विभाग का पूरा सहयोग किया जाएगा। समिति के संरक्षक अशोक नेगी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में डीआर बौंठियाल, प्रकाश हेमदान, सुनील नेगी, विजेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, प्रेम प्रकाश मंजेडा, हर्षवर्धन नौटियाल, कांता नेगी, अर्चना नेगी, शोभा देवी, शांत कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन सतीश चंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें