कोटद्वार। पदमपुर मोटाढाक में नन्हीं दुनिया, भावी राष्ट्र की बैठक हुई। बैठक में समिति के निवर्तमान अध्यक्ष शिक्षाविद् सुंदर लाल जोशी के कार्यकाल की समाप्ति पर सर्वसम्मति से अनुराग कंडवाल को अध्यक्ष बनाया गया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं साहित्यांचल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग कंडवाल को शपथ दिलाई। अध्यक्षता संस्कृत भारती के मंडल अध्यक्ष डाॅ. रमाकांत कुकरेती ने की। इस दौरान मनमोहन काला, नंदन सिंह नेगी, दिनेश चौधरी, आरबी कंडवाल, मोहित नेगी, शिल्पा रावत, अनूप कंडवाल, साहिल नेगी, प्रिय दर्शन आदि मौजूद रहे।