फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भाषण में अंशिका, रंगोली में गरिमा और स्वाति रहीं प्रथम

Thu, 09 Apr 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी (कोटद्वार)। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के कलां संकाय विभागीय परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका नेगी, रंगोली प्रतियोगिता में गरिमा व स्वाति की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वर्तमान परिदृश्य में युद्ध के सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय प्रभाव शीर्षक पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका, शिखा, गरिमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप-ई की गरिमा लखेड़ा व स्वाति ने प्रथम, ग्रुप-सी की वंदना व सिया ने द्वितीय, ग्रुप-बी की आकृति व अर्पिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन प्रतियोगिता में दिव्यांशु, संतोषी, गौरव जखमोला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रज्ज्वल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में वंदना, श्वेता, सिया और आरती ने प्रथम, मनीषा भास्कर, सिया रावत और वंदना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य हरिश्चंद्र, डॉ. इंदु , गीता, प्रो. विमल डॉ. कविता डॉ. गीता, डॉ. अंजु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें