फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सत्यनारायण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को लगाया अन्नकूट का भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लैंसडौन। गोवर्धन पूजा पर्व पर श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया। श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के तत्वाधान में बुधवार को अन्नकूट की रसोई बनाकर कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का प्रसाद बांटकर अन्नकूट उत्सव भी मनाया।
कथा में बताया गया कि बृज में गोवर्धन की पूजा से कुपित इंद्रदेव ने अपनी मानहानि समझकर मेघों को आज्ञा दी कि वे गोकुल में जाकर मूसलाधार वर्षा कर गांव को लील लें। प्रलयकारी वर्षा से लोगों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने गोकुल वासियों को गोवर्धन की शरण में जाने को कहा। जब गोकुलवासी ग्वाल बालों के साथ गोवर्धन की तराई में पहुंचे तो श्रीकृष्ण ने गोवर्धन को अंगुली पर उठा लिया और सात दिन तक सभी लोग उसकी छाया में सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान की महिमा को समझकर इंद्र देव को पछतावा हुआ और उन्होंने कृष्ण भगवान से माफी मांगी। श्री सत्यनारायण मंदिर में हुए आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की पूजाकर गोवर्धन के गीत गाए। मोहित अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें