कोटद्वार। कंडोलिया देवता मातृ-पितृ विहीन कन्या शिक्षा ट्रस्ट की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज सिलोगी में कक्षा-12 में अध्ययनरत छात्रा अंजली सिलस्वाल को 3100 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह छात्रवृत्ति विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार रावत के माध्यम से दी गई। ट्रस्ट के संस्थापक कालिका प्रसाद काला, संरक्षक एवं पूर्व निदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड पुष्पा मानसर और उत्कर्ष भट्ट के सहयोग से छात्रा को आर्थिक सहायता दी गई। छात्रवृत्ति प्रदान करने पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार जताया गया। इस अवसर पर शिक्षक चंद्रकांत बलूनी, शिक्षिका शिवानी घनसेला आदि उपस्थित रहे।