फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार में शामिल नहीं करने पर भड़के अभ्यर्थी

Fri, 01 Jan 2016 10:10 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी में कान्ट्रेक्ट शिक्षकों के लिए हो रहे साक्षात्कार में शामिल नहीं करने  पर अभ्यर्थियों ने आक्रोश जताया। उन्होंने इस दौरान एनआईटी परिसर में जमकर नारेबाजी की। वहीं एनआईटी प्रशासन का कहना था कि नियत समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनआईटी में शिक्षकों के विभिन्न रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार थे। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 10 बजे भक्तियाना स्थित एनआईटी परिसर में रिपोर्टिंग करनी थी। 10 बजे के बाद परिसर में पहुंचे अभ्यर्थियों को एनआईटी प्रशासन ने साक्षात्कार में शामिल नहीं किया। इससे अभ्यर्थी भड़क गए। उनका कहना था कि एनआईटी प्रशासन ने वेबसाइट में जो जानकारी अपलोड की थी, उसके अनुसार 10 बजे से रिपोर्टिंग शुरू की जानी थी। जबकि यहां पहुंचने पर प्रशासन 10 बजे तक रिपोर्टिंग करने की बात कह रहा है। अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार स्थल की सही जानकारी नहीं देने का आरोप भी लगाया। रांची से आए नंद कुमार ने कहा कि वह मात्र 10 मिनट देर से पहुंचे। उन्हें यह देरी साक्षात्कार स्थल ढूंढने में हुई। कोलकाता से आए शाहिद अंसारी ने कहा कि एनआईटी की ओर से सही जानकारी नहीं मिलने पर उन्हें थोड़ी देर हो गई, लेकिन प्रशासन ने उन्हें साक्षात्कार में शामिल करने से मना कर दिया। आक्रोशित अभ्यर्थियों एनआईटी परिसर में जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया। वहीं एनआईटीके कुलसचिव कर्नल सुखपाल ने कहा कि साक्षात्कार के लिए वेबसाइट पर स्पष्ट जानकारी दी गई थी। बावजूद उसके कई अभ्यर्थी नियत समय के बाद पहुंचे। ऐसे अभ्यर्थियों को नियमानुसार साक्षात्कार में शामिल नहंी किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें