फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तहसील में तीसरे दिन भी धरने पर डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 12 Nov 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मानदेय में वास्तविक बढ़ोतरी की राशि घोषित नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष बसंती रावत और ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभागीय योजनाओं की रीढ़ हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। महंगाई के दौर में इतने कम मानदेय से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के अंशदान कोष में 42 करोड़ जमा हैं। इसके बावजूद सेवानिवृत्ति पर कार्यकर्ताओं को महज 42 हजार दिए जा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन 23 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार कर रहा है। दो नवंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी रैली भी निकाली गई थी। संगठन की मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये और सहायिकाओं एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 70 रुपये की बढ़ोतरी की जाए। साथ ही सेवानिवृत्ति पर अंशदान कल्याण कोष से एकमुश्त 10 लाख दिए जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को मुख्यमंत्री ने दिसंबर से मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी लेकिन बढ़ोतरी की वास्तविक राशि स्पष्ट नहीं की गई। इसी कारण प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
धरना में संपत्ति देवी, हेमलता, अंबिका, देवकी, दीपा भट्ट, विनीता देवी, अनीता बिष्ट, रेणुका, माया देवी, कविता रावत, सरोज, नीलम नेगी, वंदना, सुषमा रावत, लक्ष्मी रावत, गुड्डी देवी, मीना, अनीता देवी, विजयलक्ष्मी, शबाना और रेखा बिष्ट आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें