कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
शनिवार को जिलाध्यक्ष बसंती रावत और ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये और सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 70 रुपये की बढ़ोतरी की मांग कर रहा है।
धरना-प्रदर्शन में पूजा देवी, मधु ममगाईं, रोशनी देवी, मंजू देवी, ललिता, मंजू देवी, रोशनी जदली, नीलम नेगी, पुष्पा रावत, धनेश्वरी देवी, बबीता, सुरभि, प्रीति, कुसुम रावत शामिल रहीं। संवाद