फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जयानंद भारतीय की स्मृति में पंचपुरी में बनेगा सभागार व संग्रहालय

Sat, 17 Oct 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सतपाल महाराज ने की घोषणा
विज्ञापन

बैजरो/बीरोंखाल। आर्य समाज सांवली, आदि पंचपुरी और आर्य उप प्रतिनिधि सभा गढ़वाल की पहल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्मवीर जयानंद भारतीय की जयंती मनाई गई। स्यूंसी स्थित मेहरबान सिंह कंडारी जीआईसी में कार्यक्रम हुआ जिसमें भारतीय की बहू मनुली देवी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया। उन्होंने घोषणा की कि पंचपुरी में कर्मवीर जयानंद भारतीय के नाम पर भव्य सभागार और संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह और पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य, बीरोंखाल की ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, पोखड़ा के ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह गुसाईं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश महाराज, सुरेंद्र लाल आर्य, नीलम पुरी, पूर्व प्रमुख प्रीति देवी, कर्नल यशपाल सिंह नेगी (से.नि.), सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन विनोद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से सिमलचौड़ स्थित पुस्तकालय सभागार में कर्मवीर जयानंद भारतीय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य, केशीराम निराला, शिव कुमार, धीरज धर बछवाण, अनिल कुमार, विनीता भारती, जगमोहन सिंह, राजीव कुमार और राकेश कुमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें