पुलिस की साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते में ठगी गई एक लाख रुपये की रकम वापस करवा दी।
साइबर सेल के निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल निवासी राम सिंह पुत्र मदन सिंह ने कुछ दिन पूर्व उनके स्टेट बैंक के खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत की थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि किसी ने फोन कॉल पर झांसा देकर उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठग के बैंक खाते को सीज कराते हुए एक लाख रुपये की धनराशि व्यक्ति के खाते में वापस करवा दी गई। उन्होंने लोगों से किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहने, किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी शेयर नहीं करने की अपील की। ठगी का शिकार होने पर तत्काल नजदीक थाना के साइबर सेल से संपर्क करने की सलाह दी।