विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे मरीजों का उपचार, निशुल्क जांच और दवाइयां होंगी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी के संयुक्त तत्वावधान में दो जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज दुगड्डा में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों की निशुल्क जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लोगों को असाध्य रोगों से बचाने के लिए देश भर में अभियान चलाया जा रहा है। दो जुलाई रविवार को राजकीय इंटर कालेज दुगड्डा में लायंस क्लब कोटद्वार के सहयोग से शिविर आयोजित होगा। शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक चलेगा।
क्लब के अध्यक्ष रोहित बत्ता ने बताया कि शिविर में कोटद्वार के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अरुण कुमार पांडे, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज सैन, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजकुमार बिज, वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल और वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. भीष्मा सिंह शिविर में आने वाले लोगोंं का निशुल्क उपचार करेंगे। आंखों की जांच में मोतियाबिंद पाए जाने पर मरीज का ऑपरेशन भी क्लब की ओर से निशुल्क कराया जाएगा।