फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलनंदा में समाई कार, चालक लापता

Sun, 27 Nov 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 श्रीनगर (ब्यूरो)। कीर्तिनगर मोटर पुल से करीब 100 मीटर आगे शनिवार रात विल्वकेदार गांव के समीप एक कार अलकनंदा नदी में समा गई। रविवार को पुलिस ने कार नदी से बाहर निकाल ली, लेकिन कार चालक का पता नहीं चल पाया।  घटना कार चालक के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन

एनआईटी गेट के समक्ष भक्तियाना में स्वीट शॉप चलाने वाला जयपाल सिंह पंवार पुत्र (36) शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे अपने भाई के साथ कार में घर पहुंचा। घर के ऊपर सड़क में अपने भाई को उसने चौड़े स्थान पर कार मोड़ने की बात कही। घर से करीब 100 मीटर दूर कार को मोड़ते समय वह नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते कार सड़क 50 मीटर नीचे अलकनंदा में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस को ना तो कार का पता चला और ना ही कार सवार का।  रविवार सुबह पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। क्रेन की मदद से नदी में गिरी कार को बाहर निकाला, लेकिन उसके अंदर कोई नहीं मिला। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोर बुलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें