फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमड़ी बस हादसे के सभी मृतकों की हुई शिनाख्त

सार

एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि बृहस्पतिवार को मृतकों की शिनाख्त गजेंद्र सिंह (45) पुत्र केदारनाथ निवासी इंदिरानगर ऋषिकेश और सतेश्वरी देवी (35) पत्नी संदीप निवासी भातड़ी द्वारीखाल के रूप में हुई है। इन मृतकों की हुई पहचान: 1. गजेंद्र सिंह (45) पुत्र केदारनाथ निवासी इंदिरानगर ऋषिकेश2. सतेश्वरी देवी (35) पत्नी संदीप निवासी भातड़ी द्वारीखाल 3. पंकज (19) पुत्र गोविंद सिंह निवासी लालढांग हरिद्वार। बस हादसे में मृतकों को तलाशने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, धुमाकोट थाना पुलिस और राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को अंतिम दिन सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
बीरोंखाल के सिमड़ी में सर्च अभियान चलाती एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीरोंखाल के सिमड़ी में गत चार अक्तूबर को हुए बस हादसे में सभी 33 मृतकों के शवों की शिनाख्त हो चुकी है। बृहस्पतिवार को एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेस अस्पताल कोटद्वार से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीरोंखाल के सिमड़ी में हुए बस हादसे में बुधवार शाम तक 24 शवों की शिनाख्त हुई थी जबकि देर रात तक कुल 31 शवों की शिनाख्त हो गई। बाकी बचे दो शवों की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। ऐसे में दोनों शवों को कोटद्वार भेज दिया गया था। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि बृहस्पतिवार को मृतकों की शिनाख्त गजेंद्र सिंह (45) पुत्र केदारनाथ निवासी इंदिरानगर ऋषिकेश और सतेश्वरी देवी (35) पत्नी संदीप निवासी भातड़ी द्वारीखाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बेस अस्पताल पहुंचकर शवों की शिनाख्त की।
उधर, बेस अस्पताल में भर्ती नौ मरीजों में एक मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए बेस अस्पताल प्रशासन ने उसे हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. केए तिवारी ने बताया कि घायल मथुरा प्रसाद के दोनों पांवों की हड्डियों में गंभीर चोटें होने के कारण उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। अस्पताल में भर्ती अन्य आठ घायलों का उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

इन मृतकों की हुई पहचान:
1. गजेंद्र सिंह (45) पुत्र केदारनाथ निवासी इंदिरानगर ऋषिकेश
2. सतेश्वरी देवी (35) पत्नी संदीप निवासी भातड़ी द्वारीखाल
3. पंकज (19) पुत्र गोविंद सिंह निवासी लालढांग हरिद्वार।
4. बृजलाल (52) पुत्र पीतांबर दत्त निवासी ताछला यमकेश्वर।
5. पुष्पा देवी (47) पत्नी रणवीर सिंह रणेत चैलूसैंण।
6. धीरज (38) राजेंद्र प्रसाद निवासी लालढांग हरिद्वार।
7. गुलाब सिंह (41) पुत्र कोमल सिंह निवासी हरवर्टपुर थाना विकासनगर देहरादून।
8. इलियाल (55) पुत्र रईश निवासी नारायणपुर मंडावली जिला बिजनौर यूपी।
9. सोनू नाथ पुत्र गजेंद्र नाथ निवासी लालढांग हरिद्वार।
नहीं मिला कोई शव, लौटी संयुक्त टीम
कोटद्वार/बैजरो। बस हादसे में मृतकों को तलाशने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, धुमाकोट थाना पुलिस और राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को अंतिम दिन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने घटनास्थल के नजदीक चारों ओर 200 मीटर क्षेत्र की बारीकी से जांच की। हालांकि इस दौरान एक भी शव नहीं मिला। ऐसे में टीम लौट गई।
धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे से शुरू हुए सर्च अभियान के दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, धुमाकोट थाना पुलिस और राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम ने रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर खोज की। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को भी ठीक से देखा। दोपहर 2:00 बजे तक चले अभियान के दौरान कुछ नहीं मिला, जिस पर सर्च अभियान को रोक दिया गया और टीम लौट गई। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक संजय रावत भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें