फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती रैली : 200 युवा ही पार कर पाए दौड़ की बाधा

Sun, 25 Jan 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून व हरिद्वार जिले के 400 से अधिक युवा हुए शामिल
विज्ञापन

कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के 11वें दिन अग्निवीर जीडी के पदों के लिए देहरादून व हरिद्वार जनपद के पंजीकृत 416 में से 400 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया लेकिन 200 युवा ही दौड़ में सफल रहे।
भर्ती रैली के लिए रात दो बजे से ही काशीरामपुर तल्ला स्थित प्रवेश स्थल में युवा जुटने शुरू हो गए थे। आधार कार्ड सत्यापन व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद युवाओं को कौड़िया कैंप भर्ती मैदान में ले जाया गया। दौड़ में युवाओं ने अपना दमखम दिखाया लेकिन 200 युवा ही दौड़ में सफल हो पाए। सेना की ओर से निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आगे ले जाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के विशेषज्ञों ने अन्य शारीरिक दक्षताएं जांची और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की। अगले चरण में चयनित युवाओं का मेडिकल परीक्षण होगा। अग्निवीर भर्ती रैली के 12वें दिन मंगलवार को चमोली व उत्तरकाशी जनपद के 1135 युवा प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें