फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अधिवक्ता

Mon, 15 Sep 2025 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम पर लगाया कानून को ताक पर रखकर नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप
विज्ञापन

कोटद्वार। बार एसोसिएशन ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसडीएम कार्यालय के बाहर पत्रावलियों के निस्तारण की रेट लिस्ट चस्पा करते हुए सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बार एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद जोशी के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि एसडीएम कानून को ताक पर रखकर नियम विरुद्ध काम कर रहे हैं। उनके द्वारा मामलों में एकपक्षीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 11 सितंबर को वाद की सुनवाई के बाद परगना मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा अग्रिम कार्यवाही के लिए 15 सितंबर की तिथि सुनिश्चित करने के बावजूद उसी दिन संपत्ति को सील करने का आदेश पारित कर दिया गया। यह आदेश न तो खुले न्यायालय में लिया गया और न ही सुनाया गया।
आदेश में 10 सितंबर को दोनों पक्षकारों को न्यायालय में उपस्थित होना दिखाया गया है और उनके अधिवक्ताओं द्वारा उनकी ओर से वकालतनामा प्रस्तुत करना दिखाया गया है। जबकि विपक्षी वासवानंद खंतवाल एवं उनके अधिवक्ता किसी भी तिथि को उपस्थित नहीं हुए। 10 सितंबर को कोई भी अधिवक्ता एसडीएम कोर्ट में न्यायिक कार्य करने के लिए उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने घोषणा की कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता और एसडीएम कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो जाती तब तक राजस्व न्यायालय का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड नैनीताल के अध्यक्ष को पत्र भेजकर प्रकरण से अवगत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें