फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक न होने से दूसरे विद्यालय में लेंगे दाखिला

Wed, 26 Apr 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगी में प्रधानाचार्य के साथ ही शिक्षकों के अधिकांश पद रिक्त होने से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं दूसरे विद्यालय में दाखिला करवाने की तैयारी में हैं। इस समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने अपर शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन


विकास खंड कल्जीखाल के राउमा विद्यालय डांगी में विगत काफी समय से प्रधानाचार्य सहित अध्यापकों के पांच पद रिक्त हैं। वर्तमान में विद्यालय मात्र अंग्रेजी, व्यायाम व सामान्य शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है।

विद्यालय में गणित व विज्ञान आदि महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक न होने से छात्र-छात्राओं को समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने अपर शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि विद्यालय में अध्यापकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


कहा कि अब अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे विद्यालय में प्रवेश दिलाने की सोच रहे हैं। साथ ही विद्यालय में लिपिक व परिचारक के पद खाली हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र विद्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पीटीए अध्यक्ष जगमोहन डांगी, ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, मनमोहन रावत, विरेंद्र दास व आशा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें