श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल में संचालित स्व वित्तपोषित बीएड सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वतंत्रता सेनानी स्व. थान सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा पटोटिया के प्राचार्य डॉ. वीपी उनियाल ने कहा कि वरीयता सूची में अर्ह अभ्यर्थी 24 और 25 जनवरी को महाविद्यालय के बीएड विभाग में उपस्थित होकर अभिलेखों का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। वरीयता सूची 27 जनवरी को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। वरीयता सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को 29 जनवरी तक प्रवेश लेना सुनिश्चित करना होगा। वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में भी राज्य पोषित व स्व वित्त पोषित बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि 24 व 25 जनवरी को अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। 27 जनवरी को वरीयता सूची जारी होगी, जबकि चयनित अभ्यर्थी 28 जनवरी को शाम 4:00 बजे तक प्रवेश ले सकेंगे। संवाद