फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी ने घर जाकर जाना राखी का हाल

विज्ञापन
गुलदार के हमले में भाई को बचाने वाली राखी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
कोटद्वार। गुलदार के हमले में घायल बहादुर बेटी राखी रावत की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। अब वह उठने बैठने लगी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर उत्तराखंड की अपर स्थानिक आयुक्त और सहायक निदेशक दिल्ली ने राखी की बुआ के घर पर जाकर राखी की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने राखी की स्वास्थ्य रिपोर्ट की जांच करने के बाद परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

राखी की बुआ मंजू देवी ने बताया कि उनके घर पर सीएम उत्तराखंड के निर्देश पर उत्तराखंड स्थानिक आयुक्त दिल्ली ईला गिरी और सहायक निदेशक डा. प्रसून सौरानी पहुंचे थे। उन्होंने राखी की मेडिकल रिपोर्ट को देखते हुए राखी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डा. प्रसून सौरानी ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर वह और आयुक्त राखी की बुआ के घर पर गए थे। वहां राखी की हालत में सुधार हो रहा है। वह सिर की मांसपेशियों में जख्म और सिर की हड्डी में फैक्चर होने के कारण अभी वह खाना नहीं खा पा रही है। फिलहाल जूस पी रही है। लेकिन, उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने राखी के परिजनों को अपना मोबाइल नंबर दिया है। कहा कि उत्तराखंड सरकार की ओर से उनकी हर मदद की जाएगी।
ज्ञात हो कि गत चार अक्तूबर दिन में गुलदार ने राखी रावत और उसके भाई राघव पर हमला कर दिया था। इसमें अपने छोटे भाई को बचाने के लिए राखी ने अपनी जान दांव पर लगा दी थी। गुलदार के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

उधर, राखी के गांव देवकुंडाई में गुलदार अभी तक पिंजरे में कैद नहीं हुआ है। गुलदार के हमले से सहमे लोगों को राहत देने के लिए वन विभाग ने चार वन कर्मियों को गांव में तैनात कर दिया है। पोखड़ा की रेंज अधिकारी राखी जुयाल ने बताया कि गांव गश्त बढ़ा दी गई है। गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें